रुद्रपुर, जून 23 -- खटीमा, संवाददाता। नेपाल सीमा से लगे खटीमा रेंज के नक्खाताल जंगल में लकड़ी तस्करी के आरोपों के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। स्थानीय निवासी विनीता देवी की शिकायत पर डीएफओ तराई पूर्वी वन प्रभाग ने रेंजर और एसडीओ को जंगल में कांबिंग कर जांच के निर्देश दिए हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि वन कर्मियों की मिलीभगत से नेपाली तस्कर नक्खाताल के कक्ष संख्या 1, 3 और 5 से साल, शीशम और जामुन के पेड़ काटकर नेपाल ले जा रहे हैं। शिकायत के साथ उन्होंने कटे पेड़ों के ठूंठ, घटनास्थल की तस्वीरें और लोकेशन भी उपलब्ध कराई है। पत्र में 16 पेड़ काटे जाने का दावा किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जनवरी में एसएसबी द्वारा पकड़ी गई लकड़ी और बाइक को संबंधित वन कर्मियों ने बिना कार्रवाई के छोड़ दिया था। एसडीओ संचिता वर्मा ने बताया कि दूसरे अ...