लखनऊ, जुलाई 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता

सिंडीकेट की फंडिंग की जांच रोहिंग्या व बांग्लादेशियों की घुसपैठ कराकर उन्हें फंडिंग करने वाले सिंडीकेट से जुड़ी संस्थाओं के माध्यम से नेपाल सीमा से सटे अवैध मदरसों को भी रकम भेजे जाने के तथ्य सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार दिल्ली व पश्चिम बंगाल में पंजीकृत कुछ धार्मिक व पब्लिक चैरीटेबल ट्रस्ट के माध्यम से विदेश फंडिंग की रकम को डायवर्ट किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मामले में छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों के आधार पर फारेंसिक आडिट और मनी ट्रेल की पड़ताल कर रही है।

अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई ईडी ने रोहिंग्या व बांग्लादेशियों की घुसपैठ कराकर उन्हें विदेशी फंडिंग की रकम से जाली भारतीय दस्तावेज उपलब्ध कराने और अलग-अलग शहरों में बसाने वाले सिंडीकेट के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की है। यूपी एटीए...