अररिया, अक्टूबर 7 -- ​अररिया,निज संवाददाता। भारत-नेपाल की खुली सीमा पर स्थित अररिया जिला लंबे समय से नकली भारतीय और नेपाली नोटों की तस्करी के लिहाज से संवेदनशील रहा है। सीमावर्ती जोगबनी, फारबिसगंज और राष्ट्रीय राजमार्गों के रास्ते नेपाल व पश्चिम बंगाल से आने वाली जाली नोटों की खेप को खपाने की लगातार कोशिशें होती रही हैं।पिछले पांच वर्षों में अररिया जिला पुलिस, एसएसबी और सुरक्षा एजेंसियों ने साझा व स्वतंत्र अभियानों में कई बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है।आकड़ो की बात करें तो पिछले पांच वर्षों में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करोड़ों के भरतीय व नेपाली मुद्रा जब्त की गयी है।दो दिन पहले महलगांव थाना क्षेत्र के चौंकता पंचायत के वार्ड संख्या 6 के वार्ड सदस्य के घर से 2 लाख 17 हजार के जाली नोट की बरामदगी इस बात का प्रमाण है कि सीमावर्ती अरर...