सीतामढ़ी, फरवरी 11 -- सोनबरसा। एसपी निर्देश पर भारत-नेपाल सीमा के पास चलाए जा विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही करीब 15 लाख रुपये मुल्य के गांजा के साथ एक तस्कर को दबोच लिया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त ऑटो को भी जब्त कर लिया। पकड़े गए तस्कर की पहचान सोनबरसा गांव निवासी स्व. बद्री दास के पुत्र गौतम कुमार दास के रूप में की गयी। इसकी जानकारी एसपी कार्यालय से प्रेस बयान जारी कर दी गयी है। इसमें बताया गया है कि एसपी अमित रंजन के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्र में पड़ोसी देश नेपाल से अवैध शराब व मादक पदार्थ की तस्करी रोकने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान इंडो-नेपाल रोड में झीम नदी पुल के पास नरकटिया गांव की ओर से आ रहे एक ऑटो को शक के आधार पर जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.