पटना, मई 19 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारत-नेपाल सीमा को लेकर पदाधिकारियों को सीमा पर निगरानी सिस्टम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने और बेहतर निगरानी के लिए नई तकनीक के साथ काम करने का का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि सीमा पर होने वाले संदिग्ध आवाजाही, नशीले पदार्थ, नकली नोट एवं तस्करी जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह अलर्ट रहें, इसमें कोताही न बरतें। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सीएम सचिवालय स्थित संवाद सभागार में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक की और कई निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा संवेदनशील माना जाती है। सीमा से जुड़े फैसलों में राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सीमा पर होने वाले अनैतिक और गैर वैधानिक कार्यों पर पूरी सख्ती बरतें। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा तंत्र को पूरी तरह मजबूत रखें। केंद्र सरकार के निर...