पिथौरागढ़, मार्च 3 -- पिथौरागढ़ के झूलाघाट से लगे नेपाल सीमावर्ती गांवों का पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गश्त की। एसएचओ संजीव कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम काली नदी के किनारे व आसपास के संवेदनशील स्थानों पर निरीक्षण किया। इस दौरान किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होना सामने नहीं आया। टीम ने ग्रामीणों के साथ भी वार्ता कर सीमा क्षेत्र में किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर पुलिस व एसएसबी को सूचना देने की अपील की है। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...