बलरामपुर, मई 12 -- गैसड़ी/बलरामपुर,(संवाददाता)। नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर कोतवाली जरवा पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने तीन अलग-अलग मामलों में 51 लीटर कच्ची शराब बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में दो मोटरसाइकिल और एक ई-रिक्शा भी जब्त किए गए। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में जिले भर में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह की टीम ने यह सफल कार्रवाई अंजाम दी।

तस्करों की गिरफ्तारी तीनों मामले इस प्रकार हैं- ग्राम रामपुर निवासी 41 वर्षीय अतवारी को मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छुपाई गई 16...