नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस ने की कांबिंग
पीलीभीत, जुलाई 10 -- कलीनगर। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसबी और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्र में कांबिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीमावर्ती गांवों और संवेदनशील स्थानों पर गहन तलाशी ली गई तथा आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की गई। जवानों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस अथवा एसएसबी को देने की अपील की। अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला। यह भी पढ़ें- किशनगंज : भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी और नेपाल एपीएफ की संयुक्त गश्ती। यह भी पढ़ें- भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी और नेपाल एपीएफ की संयुक्त गश्ती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.