सिद्धार्थ, मई 1 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। एक मई को मनाए जाने वाले गुजरात स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश राजभवन सचिवालय के निर्देश पर चल रही कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस क्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की एक टीम ने सीमावर्ती क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया। कार्यक्रम में 60 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सीमावर्ती गांवों का दौरा करते हुए एसएसबी कैम्प का अवलोकन किया। साथ ही अलीगढ़-नेपाल सीमा बॉर्डर और खुनवा-नेपाल सीमा बॉर्डर पर आवागमन कर रहे लोगों से संवाद स्थापित कर सीमा क्षेत्र के जीवन को करीब से समझा। इस दौरान भारत और नेपाल के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों, आपसी...