पीलीभीत, मई 16 -- पीलीभीत। नेपाल सीमा के समीप गांव रामनगर में चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक निर्वान सिंह और थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग प्रभारी गोविंद सिंह ने संयुक्त रूप से ग्राम वासियों एवं नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल के साथ राहगीरों को बाल तस्करी, बाल श्रम और बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूक किया। टीम ने ग्राम वासियों को स्व-जनगणना जागरुकता के बारे में जानकारी देते हुए विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना हेल्पलाइन नम्बरों 1098, 181, 112, 1930, 102, 108, 1076 एवं 1090 के बारे में जानकारी दी गई। इस मोके पर भानु प्रताप, अमित कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महिला कल्याण विभाग की ओर से स्वावलंबन कैंप आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...