मोतिहारी, अप्रैल 8 -- दीपक कुमार, रक्सौल।​ नेपाल की राष्ट्रीय गौरव की परियोजना काठमांडू-तराई मधेश द्रुतमार्ग के निर्माण कार्य को गति देने के लिए सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। मंगलवार को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में निर्माणाधीन फास्ट ट्रैक मार्ग में आने वाले कुल 18 हजार 998 पेड़ों को काटने की आधिकारिक अनुमति प्रदान कर दी गई है। सामान्य प्रशासन मंत्री प्रतिभा रावल के अनुसार, सरकार ने सड़क निर्माण के लिए काठमांडू, ललितपुर और मकवानपुर जिलों के विभिन्न वन क्षेत्रों की कुल 46.39 हेक्टेयर भूमि के उपयोग की भी स्वीकृति दी है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के साथ ही निर्माण कार्य में आ रही एक बड़ी बाधा दूर हो गई है, जिससे अब जंगलों के बीच फंसे सड़क खंडों पर काम सुचारू रूप से आगे बढ़ सकेगा। ​परियोजना की संवेदनशीलता और राजधानी से तराई की कनेक्टिविटी को द...