नेपाल सरकार के फैसले से सीमावर्ती बाजारों में लौटी रौनक
बलरामपुर, जून 5 -- बलरामपुर, संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा से सटे बाजारों में एक बार फिर रौनक लौटने लगी है। नेपाल सरकार की तरफ से भारत से खरीदे गए सामान पर लागू सीमा शुल्क संबंधी पाबंदियों में राहत दिए जाने के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में नेपाली ग्राहकों की आवाजाही तेजी से बढ़ी है। इसका सीधा लाभ जिले के जरवा, तुलसीपुर व पचपेड़वा समेत अन्य बाजारों को मिल रहा है, जहां दुकानों पर फिर से खरीददारों की चहल-पहल दिखाई देने लगी है। कारोबारियों में खुशी की लहर है। कुछ माह पहले नेपाल सरकार ने भारत से 100 रुपये से अधिक मूल्य का सामान ले जाने पर शुल्क एवं अन्य प्रतिबंध लागू किए थे। इस निर्णय का असर सीमावर्ती व्यापार पर साफ दिखाई पड़ा था। नेपाली नागरिकों ने भारतीय बाजारों में खरीदारी कम कर दी थी, जिससे स्थानीय व्यापारियों के कारोबार में गिरावट आई थी। बाजार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.