मधुबनी, मई 7 -- जयनगर। एसएसबी जवानों के द्वारा दो अलग-अलग कार्रवाइयों में मोबाइल फोन, नेपाली शराब एवं मोटरसाइकिल जब्त किये गये। कमला बीओपी की नाका पार्टी द्वारा भारत- नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 270/15 के निकट नाका ड्यूटी के दौरान एक टोटो चालक को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान टोटो में रखे बैग से 23 नग पोको कंपनी के मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में संबंधित व्यक्ति कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। गिरफ्तार आरोपित जयनगर क्षेत्र के बताये गये है। जिसे कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया। इसी तरह सीमा स्तंभ संख्या 271/हढ-1 के निकट नाका ड्यूटी के दौरान दो बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति नेपाल से भारत की ओर आते दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- नेपाल ले जा रहे 23 मोबाइल के साथ धंधेबाज धराया नाका पार्टी को देखकर दोनों व्यक्ति बाइक छोड़कर नेपाल की ओर भाग गये। ...