अररिया, मई 14 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर पीआईटी पुलिस टीम ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ चरस और प्रतिबंधित दवाइयों सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उक्त मोरंग के बूढ़ीगंगा क्षेत्र में किए गए करवाई विशेष सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोरंग के बुढीगंगा गांव पालिका वार्ड 2 गंगाचोक निवासी करण प्रधान और अनिस परियार को 8 ग्राम 75 मिलीग्राम चरस, ट्रामाडोल और डाइलेमाइन सहित कुल 7 हजार 960 टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों पर जिला प्रहरी कार्यालय मोरंग द्वारा पूछताछ सहित आगे की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- चरस और नशीली दवा के साथ दो गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...