मोतिहारी, अप्रैल 8 -- दीपक कुमार, रक्सौल। नेपाल सरकार ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाते हुए 7,000 से अधिक मोबाइल एप्लीकेशन और वेबसाइट्स को पूरी तरह बंद कर दिया है। शासन सुधार संबंधी सरकारी निर्णय को लागू करने के क्रम में नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (आईएसपीएस ) के साथ समन्वय कर यह कार्रवाई की है। प्राधिकरण के उपनिदेशक सूर्यप्रसाद लामिछाने ने बताया कि अवैध रूप से संचालित इन प्लेटफार्मों की पहचान कर उन्हें तत्काल ब्लॉक करने के निर्देश दिए गए थे। पिछले एक सप्ताह में ही प्राधिकरण को सट्टेबाजी से संबंधित 50 से अधिक शिकायतें ईमेल, फोन और संदेशों के माध्यम से प्राप्त हुई थीं, जिन पर त्वरित कार्रवाई की गई है। यह कड़ी कार्रवाई मंत्रिपरिषद की 13 मार्च की बैठक में स्वीकृत शासन सुधार की 100 कार्यसूचियों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.