सीतामढ़ी, अप्रैल 19 -- बैरगनिया। रौतहट नेपाल के सशस्त्र पुलिस ने एक भारतीय सहित दो लोगों को एक बाइक के साथ नेपाली 5 लाख 22 हजार 490 रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसे पूछताछ के बाद अग्रेतर करवाई के लिए गौर भंसार कार्यालय को सुपुर्द कर दिया है। सशस्त्र पुलिस सीमा सुरक्षा गुल्म गौर के डीएसपी प्रेमसागर विष्ट ने बताया कि बैरगनिया (भारत) होकर बाइक से जिले के राजदेवी नगरपालिका-8 सोफ़ियामाई के पास बीओपी बेलबिछवा के गश्ती टीम ने बाइक की चेक जांच कर 5 लाख 22 हजार 490 रुपया बरामद किया। इसमें सीतामढ़ी के 45 वर्षीय नजीर नट के पास से 3 लाख 22 हजार एवं सर्लाही नेपाल के 55 वर्षीय मुमताज अंसारी के पास से 2 लाख 4 हजार 490 रुपये बरामद हुए है। इस मामले में कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने पर कार्रवाई के लिए भंसार को सुपुर्द किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...