महाराजगंज, मार्च 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में आगामी 5 मार्च को चुनाव है। नेपाल के सात प्रांतों के 77 जिलों में चुनाव बाद नया प्रधानमंत्री मिलेगा। चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट है। सोमवार की आधी रात बाद से सीमा 72 घंटों के लिए सील हो गई। नेपाल में प्रधानमंत्री पद के लिए तीन प्रमुख उम्मीदवारों में काठमांडू के पूर्व मेयर बालेंद्र शाह, नेपाली कांग्रेस के युवा नेता गगन थापा और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नाम हैं। पिछले साल हुए जेन जी के विरोध प्रदर्शन के बाद अब जो जीतेगा वही नेपाल का 16वां प्रधानमंत्री बनेगा। नेपाल में 1.89 करोड़ मतदाता प्रतिनिधि सभा के 275 सदस्यों को चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव में 165 प्रत्यक्ष रूप से चुनी गई सीटों के परिणाम बैलेट बॉक्स इकट्ठा होने क...