बहराइच, फरवरी 27 -- रुपईडीहा, संवाददाता। 5 मार्च को नेपाल में प्रतिनिधि सभा ( संसद ) के चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में भारत नेपाल की सीमा 72 घंटों के लिए सील रहेगी। पड़ोसी नेपाली जिला बांके के सहायक जिलाधिकारी महेश कुमार गुरुंग ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 2 मार्च दिन सोमवार की रात 12 बजे से 5 मार्च दिन गुरुवार की रात 12 बजे तक भारत नेपाल सीमा सील रहेगी। भारत नेपाल के बीच भारतीय व तीसरे मुल्कों के आयात निर्यात भी रुपईडीहा - नेपालगंज के बीच बनी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट होकर जारी है। ऐसे में रुपईडीहा व नेपालगंज की आईसीपी पर भी काम ठप रहेगा। दोनों ओर के कस्टम कार्यालय भी बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि नेपालगंज मे गत दिनों सम्पन्न हुई बहराइच व नेपाली जिला बांके बर्दिया के प्रशासनिक व सुरक्षा अधिकारियों की एक बैठक में यह सहमति हो चुकी है...