देहरादून, सितम्बर 14 -- नेपाल में राजनीतिक हालात सामान्य होने लगे हैं। अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की आज मंत्रिमंडल गठित करेंगी। आम चुनाव अगले साल 5 मार्च को होंगे। नेपाल में जैसे ही हालात सुधरे, भारत से भी गुड न्यूज आई है। चार दिन तक बंद रहने के बाद देहरादून-नेपाल मार्ग पर यातायात बहाल हुआ है। यात्रियों को अब सीमापार जाने की सुविधा मिल गई है। इस राहत के साथ ही नेपाल और भारत के बीच आम लोगों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है, जिससे व्यापार और यात्रा दोनों में सहजता लौट रही है। यह भी पढ़ें- नेपाल के बाद लंदन की सड़कों पर उतरे लाखों लोग, दक्षिणपंथी गुटों की क्या है मांग? देहरादून-नेपाल के बीच चलने वाली मैत्री सेवा शुरू हो गई है। यह सेवा नेपाल में विद्रोह के चलते चार दिनों से बंद चल रही थी। सेवा शुरू होने से दून से नेपाल जाने और नेपाल से देह...