नेपाल में विदेशी पत्रकारों पर सरकार ने कसा शिकंजा, आ गया बाढ़ रिपोर्टिंग पर नया नियम
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- नेपाल सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से रिपोर्टिंग करने वाले विदेशी पत्रकारों के लिए प्रेस मान्यता और पत्रकार पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया है। सूचना एवं प्रसारण विभाग (DoIB) द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, भोटेकोशी और त्रिशुली नदियों के किनारे बाढ़ प्रभावित इलाकों से समाचार एकत्र करने वाले विदेशी मीडिया कर्मियों को विभाग से मान्यता प्राप्त करना आवश्यक होगा। विभाग ने कहा कि इच्छुक विदेशी पत्रकारों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ वैध वीजा या प्रवेश परमिट वाले पासपोर्ट की प्रति, संबंधित मीडिया संगठन का अनुशंसा पत्र तथा अपने देश के दूतावास, वाणिज्य दूतावास या विदेश मंत्रालय का अनुशंसा पत्र जमा करना होगा। नोटिस में कहा गया है कि प्रस्तुत आवेदन और सहायक दस्तावेजों के आधार पर विभाग के मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.