अररिया, दिसम्बर 18 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। नेपाल प्रजातंत्र के स्थापना के दौरान संघर्षरत क्रांतिकारियों द्वारा नेपाल एयरलाइंस के अपहरण कर विमान को फारबिसगंज में उतारने वाले क्रांतिकारी में शामिल एक क्रांतिकारी बसंत भट्टराई भी थे। गुरुवार को जब वे नेपाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर शेखर कोइराला के साथ फारबिसगंज पहुंचकर अपने पुराने दिनों के साथी स्व गणेश शर्मा के घर पहुंचे और उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी तो बरबस यह श्रद्धांजलि 52 वर्ष पुराने उस दौर की याद को भी ताजी कर दी है। नेपाल में प्रजातंत्र की स्थापना के संघर्ष में पर्दे के पीछे रहकर अहम भूमिका निभाने वाले फारबिसगंज निवासी स्वर्गीय गणेश शर्मा का नाम उन चंद लोगों में शुमार है, जिन्होंने भारत और नेपाल के लोकतांत्रिक आंदोलनों के बीच मजबूत सेतु का काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.