पटना, जून 15 -- पटना स्थित ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत के बाद पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव द्वारा इसे हत्या बताने और उसमें अपना नाम घसीटने के बाद खान सर सामने आए हैं। खान सर ने कहा है कि प्रिंस की मौत की जानकारी होने पर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। हालांकि, प्रिंस यादव की मौत को लेकर नेपाल से यह सूचना आई थी कि उनकी मौत ब्रेन हेमरेज से हुई है। खान सर ने प्रिंस की मौत को लेकर भावुक वीडियो संदेश जारी किया है। इस वीडियो में खान सर कहते हैं, 'आज अजीब मन से बात करना पड़ रहा है। बड़ी दुखद खबर के साथ। अचानक से सभी चीजें चल रही थीं तब ही कुछ-कुछ लोगों से फोन आना शुरू हो गया कि सर आप न्यूज देखिए कि रौशन सर के भाई की नेपाल में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। कुछ पल के लिए विश्वास नहीं हुआ कि...