नेपाल में राहत सामग्री पहुंचाकर लौटे व्यापारियों का स्वागत
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 25 -- मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नेपाल त्रासदी पीड़ितों को राहत सामग्री व नगद राशि वितरित कर लौटे पदाधिकारी विकल्प जैन, आशुतोष गुप्ता और दिनेश जैन का स्वागत किया।प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने राहत सामग्री का ट्रक भिजवाने पर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप व जनपदवासियों का आभार व्यक्त किया। नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ की प्रांतीय अध्यक्ष अस्मिता भंडारी ने प्रतिनिधिमंडल व भारत सरकार का धन्यवाद किया। स्वागत करने वालों में मुदित जैन दिनेश बंसल नीरज गांधी संजय बंसल सागर बंसल अमित राय जैन संजीव बत्रा आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: हवन और भंडारे के साथ गणेश महोत्सव का समापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.