छपरा, मई 28 -- "एवरेस्ट समिटियर्स समिट 2026" में नेपाल के राष्ट्रपति ने किया सम्मानित कार्यक्रम में भारत सहित कई देशों के पर्वतारोही थे शामिल फोटो - 10 काठमांडू में नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल द्वारा सम्मानित होते मढ़ौरा के पर्वतारोही प्रेम कुमार सिंह मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा अनुमंडल क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्वतारोही प्रेम कुमार सिंह को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित "एवरेस्ट समिटियर्स समिट 2026" में सम्मानित किया गया। नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। मढ़ौरा अनुमंडल के पुरसौली निवासी राधेश्याम सिंह के पुत्र प्रेम कुमार सिंह ने वर्ष 2013 में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर क्षेत्र का नाम रोशन किया था। यह भी पढ़ें- क्लाइंबिंग कोच तुसी साह को किया सम्मानितकार्यक्रम क...