देहरादून, अगस्त 27 -- नई टिहरी। नेपाल में बीते बुधवार को आई भीषण आपदा में बड़ी संख्या में लोगों की मौत और सैकड़ों नागरिकों के लापता होने की सूचना पर जिला बार एसोसिएशन टिहरी ने गहरा दुख व्यक्त किया। गुरुवार को जिला न्यायालय परिसर नई टिहरी में अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयबीर सिंह रावत ने कहा कि इस दुख की घड़ी में एसोसिएशन आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की मदद के लिए जिला बार एसोसिएशन की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नेपाल में तबाही के बीच झारखंड का शख्स लापता, प्रोजेक्ट पर गया था; परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम सिंह बिष्ट, सोहन सिंह बिष्ट, अर...