नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- नेपाल के आव्रजन विभाग ने मंगलवार को पर्यटकों से अनुरोध किया कि वे ऊंचाई वाले पहाड़ी और हिमालयी क्षेत्रों में कुछ समय के लिए ट्रेकिंग रोक दें। मौसम विभाग ने 29 से 31 अक्तूबर के बीच भारी बारिश, बर्फबारी, बर्फीले तूफान और हिमस्खलन की आशंका जताई। यह सलाह राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) से मिली जानकारी के बाद जारी की गई। प्राधिकरण ने चेतावनी दी कि इन तीन दिनों के दौरान मौसम बेहद खराब हो सकता है और प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं। आव्रजन विभाग के निदेशक सूर्य प्रसाद छपागाईं ने मंगलवार कहा कि तीन दिनों के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदा को देखते हुए ट्रेकिंग शुरू न करें या सुरक्षित स्थानों पर रुक जाएं। इसमें वे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने प्रतिबंधित क्षेत्रों में ट्रेकिंग करने की अनुमति ले रखी...