नेपाल में भारतीय श्रद्धालुओं से कथित मारपीट व लूटपाट की घटना से हलचल
अररिया, मई 28 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। नेपाल में दर्शन के लिए गए भारतीय श्रद्धालुओं के साथ कथित मारपीट और लूटपाट की कोशिश की घटना ने भारत-नेपाल पर्यटन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार की राजधानी पटना से परिवार और छोटे बच्चों के साथ पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ मुगलिंग क्षेत्र में हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने तथा लोगों में नाराज़गी होने की बात कही जा रही है। पीड़ित श्रद्धालुओं द्वारा जारी वीडियो में दावा किया गया है कि उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी गई, जिसके बाद नेपाली वाहन से उतरे कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट तथा लूटपाट की कोशिश की। श्रद्धालुओं ने यह भी कहा कि घटना में शामिल वाहन की तस्वीर और नंबर उन्होंने रिकॉर्ड कर लिया है। वीडियो में दिखाई ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.