नई दिल्ली, अगस्त 28 -- नेपाल में बीते बुधवार को आई भीषण बाढ़ से हजारों जिंदगियां तबाह हो गई हैं। अब तक 450 से ज्यादा मौतों की पुष्टि हो चुकी है। बाढ़ आए अब करीब 48 घंटे का समय हो चुका है और जैसे जैसे समय बीत रहा है, मलबे से लोगों के जिंदा निकलने की उम्मीदें खत्म होती जा रही हैं। अब भी 1400 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस सैलाब के बाद एक बार फिर हिमालय की गोद में बेहिसाब कंस्ट्रक्शन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप चीन पर भी लग रहे हैं। इस भयावह बाढ़ को जहां एक तरफ कुदरत का कहर बताया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इल्जाम है कि चीन इन इलाकों में दशकों से मौत का जाल बुन रहा है। तिब्बत की निर्वासित सरकार ने तो खुलकर नेपाल में आई त्रासदी के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। नेपाल और तिब्बत की सीमा पर रसुवा इलाके में आई बाढ़ को लेकर सेंट्रल तिब्ब...