बगहा, अगस्त 19 -- वाल्मीकिनगर। पड़ोसी देश नेपाल के नवलपरासी जिला के कावासोती में नेपाल पुलिस ने भारतीय सीमा क्षेत्र से बिना भंसार का अवैध रूप से नेपाल में लाया गया लगभग 62 लाख रुपए का कपड़ा को मंगलवार को बरामद किया गया है। जिला पुलिस कार्यालय नवलपरासी के सूचना अधिकारी तथा डीएसपी अनिल पंडित ने बताया कि मंगलवार को बर्दघाट से नारायणघाट की तरफ जा रही एक ट्रक ना 3 ख 4672 को कावासोटी के फलफूल चौक के पास जांच करने के क्रम में रोका गया। ट्रक की तलाशी लेने पर 21 लाख 60 हजार रुपए मूल्य का एक हजार पीस लेडीज सलवार सूट,36 लाख 40 हजार रुपए मूल्य का 14 हजार 562 मीटर सूट का कपड़ा, चार लाख 50 हजार रुपए मूल्य का 1500 पीस साड़ी बरामद किया। कपड़ा के बंडल को जीरा सहित अन्य सामान के अंदर छिपा कर रखा गया था। बरामद किया गया कपड़ा संबंधी किसी भी तरह का कोई बिल बीजक ट्र...