नेपाल में बाढ़ के कारण लापता भारतीयों की जानकारी जुटाने में जुटा जिला प्रशासन
चतरा, सितम्बर 5 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि। नेपाल में आई भीषण बाढ़ की विभीषिका के कारण लापता अथवा फंसे भारतीय नागरिकों की जानकारी जुटाने को लेकर चतरा जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इस संबंध में समाहरणालय की राजस्व शाखा की ओर से अपर समाहर्ता ने चतरा एवं सिमरिया के अनुमंडल पदाधिकारियों तथा सभी अंचल अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।
जानकारी जुटाने की प्रक्रिया पत्र में गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा गया है कि नेपाल में बाढ़ के कारण लापता, फंसे अथवा जिनसे संपर्क टूट गया है, ऐसे भारतीय नागरिकों का विवरण निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध कराया जाना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र में जानकारी जुटाकर शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा गया है।
जानकारी का विवरण निर्धारित प्रपत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.