मोतिहारी, जुलाई 16 -- आदापुर। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और आदापुर प्रखंड क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही भारी वर्षा के कारण निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है। यह भी पढ़ें- परमान नदी खतरे के निशान से ऊपर, बायसी के कई गांवों में बढ़ी बाढ़ की आशंकानदियों का जलस्तर क्षेत्र से होकर गुजरने वाली प्रसाद नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई है। जलस्तर में वृद्धि के कारण बंगरी नदी तटबंध पर कटाव का खतरा बढ़ गया है। वहीं पासाह नदी का पानी आसपास के इलाकों में फैलने लगा है। अत्यधिक बारिश के कारण बेलहिया गांव चारों ओर से पानी से घिर गया है, जबकि बगही, बख्तौरा, लोहिया सहित कई गांवों के निचले क्षेत्रों में भी जलजमाव की स्थिति बनने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नदियों के जलस्तर ...