नई दिल्ली, अगस्त 26 -- Top News Today: नेपाल के उत्तरी रसुवा जिले में बुधवार सुबह अचानक आई विनाशकारी बाढ़ ने भयंकर तबाही मचा दी है। चीन के तिब्बत क्षेत्र से आने वाली भोटेकोशी नदी में अचानक पानी बढ़ने से सैलाब उमड़ पड़ा, जिसमें पुल-पुलिया और मकान देखते ही देखते ध्वस्त होकर बह गए। अब तक इस आपदा में 55 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार 291 विदेशी पर्यटक लापता हैं, जिनमें 105 भारतीय नागरिक शामिल हैं। प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आपात बैठक बुलाकर हेलीकॉप्टर कंपनियों को अलर्ट पर रखा है। इस बाढ़ का खतरा अब भारत के बिहार तक पहुंच गया है, जहां सीमावर्ती जिलों में तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी आने की आशंका के बीच पूरे उत्तर बिहार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पढ़े शाम की बड़ी खबर...नेपाल में विनाशकारी बाढ़ पड़ोसी देश न...