नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- Patel Engineering share price: सिविल कंस्ट्रक्शन से जुड़ी कंपनी पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड को एक पॉजिटिव खबर मिली है। इस खबर की वजह से इंट्रा-डे में कंपनी के शेयर को खरीदने की होड़ सी मच गई। बता दें कि पटेल इंजीनियरिंग के शेयर की कीमत 30 रुपये से भी कम है।क्या है पॉजिटिव खबर दरअसल, पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड को नेपाल में लोअर अरुण हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के लिए Rs.1593.08 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाला (L1) घोषित किया गया है। कंपनी ने बताया कि यह ऑर्डर SJVN की सहायक कंपनी, SJVN लोअर अरुण पावर डेवलपमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा, संखुवासभा जिले में स्थित 669 MW के प्रोजेक्ट के पैकेज 2 के लिए दिया गया है। यह कॉन्ट्रैक्ट 54 महीनों की अवधि में पूरा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 75% गिरा टाटा की इस कंपनी क...