मुजफ्फर नगर, अगस्त 27 -- मुजफ्फरनगर। नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और उनके साथ गया प्रतिनिधिमंडल पोखरा में फंसा हुआ है। राकेश टिकैत ने वीडियो जारी कर स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि वह और प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। भोटे कोशी नदी में आई बाढ़ के कारण राकेश टिकैत समेत प्रतिनिधिमंडल फंस गया है। टिकैत ने फोन पर बताया कि वह सुरक्षित स्थान पर हैं। उनके वीडियो के सामने आने के बाद मुजफ्फरनगर में भाकियू कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- बाढ़ की तबाही के बीच नेपाल में फंसे राकेश टिकैत, भाकियू का प्रतिनिधिमंडल भी है साथबाढ़ के कारण आवागमन की परेशानी राकेश टिकैत ने वीडियो में बताया कि नेपाल में खराब मौसम और बाढ़ के कारण उनके साम...