पटना, जून 15 -- पटना स्थित ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत के बाद अचानक खान सर सामने आए हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले जब खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी तब वो गायब हो गए थे लेकिन प्रिंस यादव की मौत के बाद खान सर अब सामने आए हैं। रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत को लेकर खान सर पर यह भी आरोप लग रहे हैं कि प्रिंस यादव की हत्या खान सर ने ही करवाई है। लेकिन अब खान सर ने प्रिंस यादव की मौत को लेकर अपना एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया है। इस वीडियो में खान सर कहते हैं, आज अजीब मन से बात करना पड़ रहा है। बड़ी दुखद खबर के साथ। अचानक से सभी चीजें चल रही थीं तब ही कुछ-कुछ लोगों से फोन आना शुरू हो गया कि सर आप न्यूज देखिए कि रौशन सर के भाई की नेपाल में संदिग्ध स्थिति में मौत हो ...