नेपाल में प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों के लिए वॉलीबुड अभिनेता राजेश ने किया पिंडदान
गया, सितम्बर 26 -- साराभाई वर्सेस साराभाई के चर्चित किरदार रोसेश साराभाई और सुपर हिट फिल्म 'सैयारा' से घर-घर में पहचान बनाने वाले वॉलीबुड अभिनेता राजेश कुमार शनिवार को पितृपक्ष मेले में अपने पूर्वजों को स्मरण करने गया जी पहुंचे। मूल रूप से गया जिले के गुरुआ प्रखंड के रहने वाले अभिनेता ने शनिवार को बोधगया स्थित धर्मारण्य वेदी पर पूर्वजों के निमित्त पिंडदान व तर्पण किया। इसके बाद सीताकुंड में दर्शन-पूजन किया। पूर्वजों के साथ ही नेपाल में प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी उन्होंने पिंडदान कर मोक्ष की कामना की। राजेश कुमार ने कहा कि उन्हें करीब 50 वर्ष के जीवन में पहली बार पितृपक्ष मेले में शामिल होने का अवसर मिला है। यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानें श्राद्ध कैसे करें, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.