नेपाल में पूर्व मुख्य न्यायाधीश को थाने में रखा, पुलिस बोली- हमले का खतरा था, गिरफ्तार नहीं
नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- नेपाल के पूर्व मुख्य न्यायाधीश चोलेंद्र शमशेर राणा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सुबह उनकी गिरफ्तारी की खबर सामने आई थी। अब इन खबरों को नेपाल पुलिस ने खंडन किया है। पुलिस की तरफ से कहा गया कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश के ऊपर जानलेवा हमला होने की धमकी सामने आई थी। इसके बाद उन्हें काठमांडू स्थित थाने में लाया गया था। काठमांडू वैली इन्वेस्टिगेशन क्राइम के ऑफिस ने पुष्टि की कि राणा को टेकू स्थित उसके कार्यालय लाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष खड़का ने बताया कि अधिकारियों को सूचना मिली थी कि राणा पर हमला हो सकता है, जिसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा में लाया गया। हालांकि, अधिकारियों ने कथित धमकी के स्रोत की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। बता दें, इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि चोलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.