अररिया, नवम्बर 20 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नेपाल के कोशी प्रदेश अंतर्गत मोरंग और सुनसरी जिलों में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अलग-अलग कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से ब्राउन शुगर, ट्रामाडोल कैप्सूल और स्पास्पेन टैबलेट बरामद किए गए हैं। इनमें बिहार के तीन भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। मोरंग जिले के रंगेली नगरपालिका-4 स्थित चोप्राहा, नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र में प्रादेशिक अनुसंधान समूह, लागू औषध नियन्त्रण ब्यूरो विराटनगर और इलाका प्रहरी कार्यालय रंगेली की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया। इनमें 45 वर्षीय रघुनाथ पासवान, उनकी 40 वर्षीय पत्नी सकुन्तला पासवान और पुत्र करण पासवान शामिल हैं। इनके पास से 29 ग्राम 480 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। तीनों भारतीय ...