अलीगढ़, मार्च 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के बालेंद्र शाह बालन के प्रधानमंत्री बनने से लॉक व हार्डवेयर निर्यातकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पिछले एक दो सालों से नेपाल का एक्सपोर्ट लड़खड़ाया हुआ है। नई सरकार के गठन होने से नेपाल निर्यात करने वालों को बेहतर कारोबार की उम्मीद जगी है। आस है कि रुका हुआ भुगतान व नए सिरे से निर्यात रफ्तार पकड़ेगा। इंडो नेपाल एक्सपोर्टर एसोसिएशन की रविवार को बैठक हुई, जिसमें नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के बालेंद्र शाह बालन के नेपाली प्रधानमंत्री बनने पर निर्यातकों ने चर्चा की। कहा कि नेपाल के आम चुनाव में भारत विरोधी खपोली सरकार की करारी हार से भारत के व्यापारियों में खुशी की लहर है। अभी तक हुई मतगणना में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी बालेंद्र शाह बालन को एक तरफ बहुमत...