महाराजगंज, दिसम्बर 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल कस्टम एजेंट्स फेडरेशन नेपाल ने मंगलवार को नए नियमों के विरोध में देश भर के सीमा शुल्क कार्यालयों में हड़ताल के साथ विरोध प्रदर्शन किया। सीमा शुल्क अधिनियम 2082 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे फेडरेशन की हड़ताल से सोनौली से सटे नेपाल के बेलहिया भंसार से कोई भारतीय मालवाहक पास नहीं हो सका। इसकी वजह से सोनौली सीमा पर छह किमी लंबा मालवाहकों का जाम लग गया है। बेलहिया भंसार में सोमवार को भी एजेंट्स ने हड़ताल की थी। फेडरेशन के अध्यक्ष प्राचीन कुमार थाब ने कहा कि आंदोलन इसलिए शुरू करना पड़ा क्योंकि सीमा शुल्क अधिनियम 2082 में शामिल कुछ प्रावधानों ने ऐसा माहौल बना दिया है जो सीमा शुल्क एजेंटों के पेशेवर अधिकारों और हितों को प्रभावित कर रहे हैं। काम में आसानी और यहां तक की अंतर्राष्ट्रीय व्याप...