नेपाल में त्रासदी के दौरान बाढ़ में बही सरकारी सेफ की हो रही लूट, 29 गिरफ्तार
अररिया, अगस्त 30 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। नेपाल के लोकतांत्रिक आंदोलन के इतिहास में कभी ऐसा दौर भी आया था, जब राणाशाही के खिलाफ संघर्ष कर रहे आंदोलनकारियों ने आंदोलन को मजबूत करने के लिए जोखिम उठाकर धन जुटाया था। फारबिसगंज से जुड़ी उस चर्चित घटना की याद आज फिर ताजा हो गई है, लेकिन इस बार तस्वीर बिल्कुल उलट है। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और त्रासदी के बीच सरकारी बैंक का सेफ बहकर त्रिशूली नदी में पहुंचा तो उसे तोड़कर रुपये निकालने की कोशिश के आरोप में 29 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। उनके पास से 92 लाख 68 हजार 505 नेपाली रुपये बरामद किए गए हैं। बताया जाता है कि 10 जून 1973 को नेपाल में लोकतांत्रिक आंदोलन के दौर में नेपाल एयरलाइंस के विराटनगर से काठमांडू जा रहे विमान को अपहरण कर फारबिसगंज हवाई अड्डे पर उतारा गया था। इस घटना में करीब 65 लाख रु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.