सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- सीतामढ़ी/परिहार। मध्य पूर्व की जंग की तपिश अब भारत-नेपाल सीमा तक महसूस की जा रही है। नेपाल में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार तीसरी बार हुई बढ़ोतरी ने वहां की जनता को झटका दिया है। नतीजा यह है कि सस्ता तेल पाने के लिए बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक भारतीय सीमा की ओर रुख कर रहे हैं। जिले के सोनबरसा, भिट्ठामोड़, सुरसंड, बैरगनिया, मेजरगंज, बेला, कन्हवां, परिहार आदि बॉर्डर इलाकों में इन दिनों पेट्रोल पंपों पर असामान्य भीड़ देखी जा रही है। सुबह से शाम तक नेपाली वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। कई लोग टंकी फुल कराने के साथ अतिरिक्त तेल भी जमा करने की कोशिश में जुटे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में नेपाली नागरिकों की भीड़ को देखते हुए भारतीय क्षेत्र से पेट्रोल व डीजल की तस्करी व कालाबाजारी की आशंका जोड़ पकड़ने लगी है। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.