बहराइच, अप्रैल 26 -- रुपईडीहा, संवाददाता । सरहद पार नेपाल में बांके जिला मुख्यालय की नेपाली पुलिस ने 3 तस्करों को 370 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ धर दबोचा है। बांके जिले के पुलिस प्रवक्ता व इंस्पेक्टर रमेश विष्ट ने बताया कि गहन पूंछताछ चल रही है। उन्होंने बताया कि नेपालगंज उप महानगर पालिका के वार्ड नम्बर 22 स्थित शांति चौक में ब्राउन शुगर की डिलीवरी की सूचना कई दिनों से मिल रही थी। इस सूचना पर अचानक मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो व एसपी कार्यालय बांके की स्पेशल पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी तो भनक पाकर बाइक सवार 3 तस्कर यू टर्न लेकर फरार होने का प्रयास करने लगे। न रुकने पर दो राउंड हवाई फायर किए गए। भयवश तीनो रुक गए। तीनो को दबोच कर जवानो ने तलाशी ली। तीनो के पास कुल 370 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। तीनों युवक शांति चौक के ही निवासी हैं। ...