महराजगंज, अगस्त 27 -- Flood In Nepal: नेपाल में तबाही के बाद आई बाढ़ से सैकड़ों लोगों की जान चली गई। पानी के बहाव में न तो मकान बचे और न ही पुल। बड़ी संख्या में लोग इस बाढ़ के पानी में बहते चले गए। नेपाल से कई लोगों के शव बाढ़ के पानी में बहकर भारत पहुंच गए। गुरुवार को यूपी के महाराजगंज में नारायणी गंडक नदी से चार लोगों की लाशों को पानी से बरामद किया गया है। इन शवों को नारायणी नदी के टेलफाल के पास एसडीआरएफ की टीम ने निकाला है। नायब तहसीलदार निचलौल पीयूष कुमार जायसवाल ने बताया कि नदी में बहकर आए चार शवों में से तीन महिलाओं के और एक शव पुरुष का है। इनमें से एक शव को नारायणी नदी के बनकेसिया के पास और तीन शव को टेलफाल ठोकर संख्या एक के पास एसडीआरएफ की टीम ने नदी में बहते हुए देखा। स्टीमर की सहायता से इन शवों को बाहर निकाला गया है। नायब तहसीलद...