सिद्धार्थ, अप्रैल 16 -- बढ़नी, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में डीजल एवं पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी से सीमा क्षेत्र से सटे भारतीय कस्बों व ग्रामीण इलाकों के पेट्रोल पंपों पर तेल की मांग बढ़ गई है। बॉडर क्षेत्र होने के कारण मुनाफा कमाने के लिए कई लोग आपदा को अवसर के रूप में बदल कर मुनाफा कमाने में लग गए है।बढ़नी कस्बा व आसपास के सीमा क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है। नेपाल के लोग बाइक कार आदि में टंकी फुल करवा कर नेपाल ले जाकर खाली कर रहे हैं। इस काम को एक सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया जा रहा है, बकायदा इसके लिए कॅरियर तैयार किए गए हैं। दिन भर में हजारों लीटर तेल भारत से नेपाल में जा रही है। वहीं बढ़नी कस्बे के लोग पेट्रोल डीजल के लिए भटक रहे हैं। बुधवार को पेट्रोल डीजल की बढ़ी इस खपत के चक्कर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.