नेपाल में झमाझम बारिश से बिहार में हाई अलर्ट, गंडक और कोसी नदी के पानी में भारी बढ़ोतरी
हिन्दुस्तान ब्यूरो, सितम्बर 25 -- पड़ोसी देश नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही झमाझण बारिश के कारण बिहार में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा गया है। बिहार की दो प्रमुख नदियों गंडक और कोसी में जलस्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। इसे देखते हुए जल संसाधन विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज पर शुक्रवार रात 10 बजे 1.72 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो बढ़ते क्रम में है। अगले 48 घंटे में डिस्चार्ज दो गुना होने की आशंका है। जल संसाधन विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार गंडक बराज पर 27 सितंबर की रात 12 बजे तक डिस्चार्ज बढ़कर 381638 क्यूसेक होने की संभावना है। कोसी बराज पर 26 सितंबर 2026 सुबह 6 बजे तक 353407 क्यूसेक डिस्चार्ज का अनुमान है। यह इस साल का अधिकतम जलस्तर हो सकता है। लगातार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.