अजय कुमार पांडेय, अगस्त 30 -- अजय कुमार पांडेय, संवाददाता, मुजफ्फरपुर। नेपाल में आए जल प्रलय के बाद उत्तर बिहार पर इसके असर पर बहस शुरू हो गई है। विशेषज्ञों के अनुसार जल प्रलय का असर उत्तर बिहार की सिंचाई, विकास तथा महत्वाकांक्षी सड़क और रेल परियोजनाओं पर पड़ने की आशंका है। पनबिजली परियोजनाओं के लिए जल प्रलय खतरा बन सकता है। इसके अलावा, गंडक, राप्ती और घाघरा नदी में गाद भरने से इन इलाकों में हर साल बाढ़ की विभीषिका और अधिक गहराने की आशंका है।नेपाल में जल प्रलय सामान्य बात जाने-माने जल प्रबंधन विशेषज्ञ दिनेश कुमार मिश्र कहते हैं कि नेपाल में कई शताब्दियों से जल प्रलय सामान्य बात है। लेकिन, इस बार जो दृश्य दिख रहा, वह अभूतपूर्व है। गाद मिश्रित पानी के बहाव का नेपाल के निचले हिस्सों के अलावा गंडक के दोनों किनारों की बसावट पर निश्चित तौर पर अ...