सिद्धार्थ, अगस्त 28 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। तिब्बत में ग्लेशियर फटने से नेपाल में आए जलप्रलय का असर जिले में भी देखने को मिल सकता था लेकिन ऐसा हुआ नहीं। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। जिले की सभी नदी व नालों का जलस्तर सामान्य रहा। राप्ती, बूढ़ी राप्ती में जरूर कुछ बढ़त हुई लेकिन लाल निशान से काफी नीचे बह रही हैं इससे खतरा टल गया है।जिले में बहने वाली राप्ती, बूढ़ी राप्ती, बानगंगा, घोंघी, कूड़ा, सोतवा, तेलार, जमुार, चरगंहवा, हिलार, बेलार आदि नदी नालों का उदगम स्थल नेपाल है। नेपाल की पहाड़ियों पर बारिश होने से यहां की नदियां, नाले ऊफान पर आ जाते हैं और खूब तबाही मचाते हैं। यह भी पढ़ें- नेपाल में जलप्रलय के बाद जिले में अलर्ट, नदियों के जलस्तर पर प्रशासन की पैनी नजर गांव के गांव सैलाब के पानी में डूब जाते हैं। जिला टॉपू बन रहा जाता ह...