मुंगेर, सितम्बर 5 -- मुंगेर, निज संवाददाता। नेपाल में आए भीषण जलप्रलय में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शक्तिपीठ चंडिका स्थान में शुक्रवार को विशेष पूजा-पाठ और हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंडो-नेपाल फ्रेंडशिप फोरम के अध्यक्ष संजय केशरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने नेपाल को प्राकृतिक प्रकोप से बचाने के लिए मां चंडिका से गुहार लगाई। ​हवन के बाद फोरम के अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा कि चीन की विध्वंसकारी निर्माण नीतियों के कारण हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जिसका खमियाजा नेपाल और भारत को विनाशकारी बाढ़ के रूप में भुगतना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- चंडिका स्थान में हवन-पूजन कार्यक्रम अभिषेक कुमार यादव ने आगाह किया कि नेपाल में एक और ग्लेशियर टूटने की कगार ...