पीलीभीत, सितम्बर 8 -- पूरनपुर। नेपाल में राशन की दुकान में चोरी कर रहे दो भारतीय युवकों को पकड़ लिया गया। भीड़ ने खंभे से बांधकर उनकी पिटाई लगाई। उसके बाद स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। नेपाल में पकड़े गए दोनों युवकों के खंभे में बांधने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। पड़ोसी जनपद नेपाल के जनपद कंचनपुर के थाना बेलाडांडी के गांव बेवहा में एक राशन की दुकान में दो युवक चोरी करते पकड़े गए। दुकानदार ने दोनों नकाबपोश युवकों को पकड़कर शोर मचाया। जानकारी लगते ही भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने दोनों युवकों की पिटाई लगाते हुए उन्हें रस्सी से खंभे में बांध दिया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम राजू और बूटा निवासी टाटरगंज थाना हजारा भारत बताया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। थाना बेलडांडी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। ...